जियो ने दिखाई दमदार ग्रोथ, IPO की ओर मजबूत कदम

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

EBITDA 16.4% बढ़ा, शुद्ध लाभ 11.2% बढ़कर ₹7,629 करोड़
• प्रति व्यक्ति प्रतिमाह डेटा खपत 40.7 GB

ट्रू5G यूजर्स 25 करोड़ 30 लाख, कुल डेटा ट्रैफिक में 5G की हिस्सेदारी 53%

रांची: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की टेलीकॉम इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने FY2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) में शानदार प्रदर्शन किया है। जियो का EBITDA सालाना आधार पर 16.4% बढ़कर ₹19,303 करोड़ हो गया, जबकि शुद्ध लाभ 11.2% बढ़कर ₹7,629 करोड़ रहा। तिमाही के दौरान जियो ने 89 लाख नए ग्राहक जोड़े और दिसंबर 2025 तक कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 51 करोड़ 53 लाख पहुंच गया। प्रति व्यक्ति डेटा खपत 40.7 जीबी प्रति माह रही, जबकि कुल डेटा ट्रैफ़िक सालाना आधार पर 34% बढ़कर 62.3 अरब जीबी पहुंच गया।

जियो के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए रिलायंस जियो इन्फ़ोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि “जियो ने दुनिया के बेहतरीन टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म्स को भारतीय यूज़र्स तक पहुंचाकर भारत की डिजिटल क्रांति को नई रफ़्तार दी है। जियो के 500 मिलियन से ज्यादा ग्राहक, गहरी कस्टमर इनसाइट्स और पैन-इंडिया नेटवर्क भारत को सिर्फ AI-enabled नहीं, बल्कि AI-empowered बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आने वाले वर्षों में इससे सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए लंबे समय तक वैल्यू क्रिएशन होगा।”

बताते चलें कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वर्ष 2026 की पहली छमाही में जियो का आईपीओ लाने का ऐलान किया था। जियो के शानदार प्रदर्शन ने कंपनी की बेहतरीन लिस्टिंग की उम्मीदें जगा दी हैं। नतीजों में कंपनी ने बताया कि उसके 5जी ग्राहकों की तादाद अब 25 करोड़ 30 लाख को पार कर गई है और कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक में 5G की हिस्सेदारी करीब 53% हो चुकी है।

ब्रॉडबैंड और AI समेत डिजिटल इकोसिस्टम में भी कंपनी ने लंबी छलांग लगाई है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड से जुड़े कुल परिसर बढ़कर 2 करोड़ 53 लाख हो गए है, जबकि जियो एयरफाइबर का ग्राहक आधार 1 करोड़ 15 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही जियोएआईक्लाउड के रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या करीब 5 करोड़ पहुंच गई है।

#jio #mukeshambani #Reliance #RelianceIndustries #reliancejio #AI #broadband #5G #5GNetwork #5GInternet

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *