झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन का आठवां कैटरर्स दिवस एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आठवां कैटरर्स दिवस एवं जागरूकता कार्यक्रम राजधानी रांची के रॉयल गार्डन बैंक्वेट हॉल, लालगुटवा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के पंकज चटर्जी, झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने किया। रमाडा होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वादिष्ट भोजन सिर्फ बनाने भर से नहीं, बल्कि परोसने की कला से भी यादगार बनता है।

कमल अग्रवाल ने संस्था के सदस्यों को निरंतर सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले समय में कैटरर्स समुदाय को और सशक्त बनाने के लिए कई नई पहल की जाएंगी। पंकज चटर्जी ने कैटरर्स के लिए ग्रुप इंश्योरेंस योजना शुरू करने का सुझाव दिया, जिससे सदस्यों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। सीए हर्ष अग्रवाल ने जीएसटी, ट्रेड लाइसेंस और फूड लाइसेंस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कैटरर्स समुदाय में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम में स्व. महावीर शर्मा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड स्व. निर्मल मोदी के परिवार को, स्व. महावीर शर्मा की पुत्रवधू श्वेता को प्रदान किया गया। जसवंत पांडे प्रतिभा सम्मान से ख्याति राज, वैभव और अनुष्का को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से उत्कृष्ट योगदान के लिए राहुल कश्यप, दीपेश, नवीन, अजय खैतान, रोशन, ग्लाडू और प्रेम अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन संयोजक वकील साव और धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राहुल कुमार कश्यप ने दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *