एक्सपो उत्सव के पांचवें दिन मिडनाइट बाजार और ‘लक्ष्य द बैंड’ ने लोगों को खूब लुभाया

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: मोरहाबादी मैदान में चल रहे एक्सपो उत्सव 2025 के पांचवे दिन शनिवार को देर रात तक रौनक देखने को मिली। मिडनाइट बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे बाजार में परिवारों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मेन स्टेज पर “लक्ष्य द बैंड” की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

बच्चों और बड़ों के लिए फायर शो का आयोजन खास आकर्षण रहा, जिसमें आर्टिस्ट्स ने फायर जगलिंग की अद्भुत कला प्रस्तुत की। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए मैदान में कार्टून आर्टिस्ट्स भी मौजूद थे।

शाम सात बजे आयोजित तंबोला गेम में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा वॉयस ऑफ एक्सपो प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। वहीं, विदेशी स्टॉल्स में भीड़ उमड़ रही है। थाईलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की के उत्पाद विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। तुर्की की मिठाई बकलावा, थाईलैंड के फुटवियर, ईरान की केसर-इलायची और ज्वेलरी, तथा अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं।

रक्तदान शिविर भी बना प्रेरणा स्रोत

जेसीआई रांची के तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जो 22 सितंबर तक प्रतिदिन चलेगा। सचिव सन्नी केडिया ने सभी रांचीवासियों से अपील की कि वे मेले का आनंद उठाने के साथ-साथ रक्तदान कर मानवता की सेवा में भाग लें।

रविवार को विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन

एक्सपो प्रवक्ता आदित्य जालान ने बताया कि रविवार के लिए कई विशेष प्रतियोगिताएं रखी गई हैं—पेंटिंग प्रतियोगिता सुबह 11:30 बजे, फैंसी ड्रेस दोपहर 3 बजे, और डांस प्रतियोगिता शाम 5:30 बजे शुरू होगी। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि हर दिन नए आयोजन और अनुभवों के साथ एक्सपो उत्सव रांचीवासियों के लिए यादगार बनता जा रहा है।

अंतिम दो दिन शेष, सोमवार को होगा समापन

अध्यक्ष प्रतीक जैन ने जानकारी दी कि अब एक्सपो उत्सव के केवल दो दिन शेष हैं। सोमवार, 22 सितंबर को शाम 5 बजे से समापन समारोह आयोजित होगा। इसके साथ ही रात 8 बजे मेले का समापन हो जाएगा। इसके बाद एक्सपो उत्सव अगले वर्ष फिर से नई ऊर्जा और रंगों के साथ लौटेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *