रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह सांसद के.सी वेणुगोपाल द्वारा दिनांक 20 मई 2024 को पांचवे चरण के होनेवाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत झारखण्ड प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गयी है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमिटी, मीडिया विभाग के चेयरमेन सतीश पॉल मुंजनी ने दिया।
उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, के.सी. वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, भुपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवंत रेड्डी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, तारिक अनवर, डॉ. अजय कुमार, सुबोधकांत सहाय, राना के. पी. सिंह, आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरॉंव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, दीपिका पांडे सिंह, फुरकान अंसारी, चन्द्र शेखर दुबे, डॉ. प्रदीप क्र. बालमुचू, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, रामचन्द्र सिंह, सुश्री अंबा प्रसाद, उमाशंकर अकेला, योगेन्द्र साव, ममता देवी, अशोक चौधरी, जयशंकर पाठक, अमुल्य नीरज खलखो, केदार पासवान, गुंजन सिंह, अभिजीत राज, शामिल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
