सात को झारखंड आयेंगे राहुल गांधी, चुनावी सभा लेंगे भाग

चुनाव रांची राजनीति
Share Now

रांची: अगामी सात मई को अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम को लेकर संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि श्री राहुल गांधी सर्वप्रथम टाटा कॉलेज चाईबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार जोबा मांझी के समर्थन में पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा लोहरदगा उम्मीदवार सुखदेव भगत के समर्थन में 2:00 बजे गुमला जिला के बसिया के कोनवीर में चुनावी सभा में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों जगह पर आमसभा को सफल बनाने हेतु रांची,खूंटी,गुमला,लोहरदगा के कार्यकर्ता एवं नेताओं को निर्देश दिए गए हैं,साथ हीं सभा स्थल पर तैयारी की समीक्षा भी लगातार की जा रही है। इसके अलावा इंडिया के घटक दलों एवं उम्मीदवार के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित कर सभा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

झारखंड के प्रथम चरण में होने वाले चार सीटों के लिए राहुल जी का यह प्रथम दौरा है और होने वाली दोनों सभाएं अभूतपूर्व से सफल होंगी। इसके पूर्व भी राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 8 दिनों तक झारखंड में रहे थे और यहां के लोगों की भावनाओं और समस्याओं से अवगत हुए थे। झारखंड की समस्याओं को जानकर कांग्रेस के घोषणा पत्र में उसके निराकरण की गारंटी दी गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *