मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के 49वें जन्मदिवस के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) रांची जिला समिति द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अन्य उपहार सप्रेम भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर झामुमो रांची जिला समिति के अनुरोध पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 49 पाउंड का केक काटा एवं सभी लोगों के प्रति धन्यवाद तथा आभार व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यवासियों ने जन्मदिन के अवसर पर मुझे अपना आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए मैं सदैव झारखंड की जनता का आभारी हूँ।
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजाकर पूरी उत्साह और हर्ष के साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन को ख़ास बनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक एवं मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, अभिषेक प्रसाद पिन्टु, डॉ महुआ, बबलु पांडेय, समनुर मंसुरी, सुशीला एक्का, राँची जिलाध्यक्ष मुशताक आलम, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा,बीरू तिर्की, कलाम आजाद रामानन्द बेदिया, जनक नायक, आदिल इमाम,प्रदीप मिर्धा, धर्मेन्द्र सिंह, नयन तारा उरांव, शान्ति तिर्की, पुष्पा बरदेवा, सुषमा बरदेवा, सुनीता लिण्डा, फरीद खान, साहिल यादव, गोपाल पाण्डेय, राहुल वर्मा सहित सैकड़ो नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए |