गृह रक्षकों को दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक के रूप में 1088 प्रतिदिन भुगतान का प्रस्ताव

रांची
Share Now

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने 49 वें जन्म दिवस के अवसर पर गृह रक्षकों (स्वंयसेवकों) को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने गृह रक्षकों (स्वंयसेवकों) को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत गृह रक्षकों (स्वंयसेवकों) को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक के रूप में एक हज़ार अठासी रुपए ( 1088/-) प्रतिदिन की दर से भुगतान किए जाने का प्रस्ताव है। वर्तमान में इन्हें पांच सौ रुपए मात्र (500/-) प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है। वर्तमान में विधि- व्यवस्था हेतु गृह रक्षकों की संख्या तीन हज़ार पांच सौ सताईस (3527) है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *