'केंद्र और झारखंड सरकार ने जनता को ठगा है'

‘केंद्र और झारखंड सरकार ने जनता को ठगा है’, एकदिवसीय जन संपर्क रैली में बोले लोअप नेता

झारखंड
Share Now

लोकहित अधिकार पार्टी की ओर से आज एकदिवसीय मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ किया गया.रांची देशव्यापी सामान व निःशुल्क चिकित्सा एवं चिकित्सा व्यवस्था के साथ वोटर पेंशन लागू कराने सहित राज्य में गिरती कानून व्यवस्था,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकाली गई है. अभियान का शुभारंभ लोकहित अधिकार पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी हरिनाथ साहू ने पार्टी का झंडा दिखाकर बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत साड़म पंचायत में होने वाले विशाल जनसभा के लिए मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से रांची जिला महासचिव विजय रोय, जिला उपाध्यक्ष कपिल साहू, रीना सिंह, सुमन देवी महतो,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के नेता बिंदेश्वर साहू, कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद जुल्फान अंसारी, धनंजय साहू, अमीरुल अंसारी, संजय लोहरा आशा सिंह, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय गौतम, नरेश शर्मा, पप्पू कुमार सुनील उरांव, मुकेश उरांव, चांदनी सोनवानी,रामरेखा साहू, शंकर साहू, मुकेश साहू ,मुकेश उरांव,संजय साहू, सन्नू नायक, करण नायक, बबलू नायक, विनोद नायक, दिलीप बनर्जी, अंजू लिंडा सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मोटरसाइकिल रैली में शामिल हुए।

जुमला निकली मोदी की सभी बातें

बुढ़मू प्रखंड के साड़म पंचायत में जनसभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रधान महासचिव मोहम्मद अजहर आलम ने केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार वादा किया था कि हम रोजगार देंगे लेकिन आज जनता के ऊपर रोजगार तो छोड़िए महंगाई की मार थोप दिया गया है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी हरिनाथ साहू ने कहा, केंद्र मोदी सरकार ने नारा दिया था बहुत हो गई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार लेकिन सारी बात जुमला ही साबित हुआ.

राज्य की सरकार में बैठी हेमंत बाबू की सरकार ने भी कहा था की हर साल 5 लाख नौकरियां देंगे और नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन उनके वादे भी जुमला ही साबित हुआ और ऊपर से भ्रष्टाचार के साथ राज्य में बालू की किल्लत से महंगाई चरम पर पहुंचा दिए. इन्होंने भी जनता को ठगने का काम किया है इसीलिए लोकहीत अधिकार पार्टी इस राज्य और पूरे देश में एक तीसरा विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ रही है। सभा को इनके अलावे जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष कपिल साहू रामप्रीत नायक बिंदेश्वर साहू रीना सिंह ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता रामवृत नायक एवं संचालन मुकुल नायक ने किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *