2022 में लाई गई अग्रिवीर योजना में सरकार जल्द ही कोई बड़ा बदलाव कर सकती है. खबर है कि सरकार अग्निवीर में 4 साल की अवधि को बढ़ा सकती है इसके साथ ही उनकी सैलरी में भी बड़ा बदलाव किया जा सकता है. इसके साथ ही कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है.
25 प्रतिशत से ज्यादा अग्निवीर रिटेन किए जाएंगे
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया की सरकार अग्निवीर योजनाओं में बड़ा बदलाव कर सकती है इसके तहत ज्यादा अग्निवीर रिटेन किए जाएंगे. सैलरी बढ़ाने के अलावा योजनाओं के लाभ के लिए कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. रिपोर्ट में ज्यादा अग्निवीरों को सेवा में बनाए रखने की सीमा बढ़ाने को लेकर चर्चाएं जारी है. इससे 4 साल की सेवा पूरी कर चुके ज्यादा अग्निवीर सेना का हिस्सा बने रह सकेंगे. सैन्य जानकारों का मानना है कि जमीन पर लड़ने की ताकत बनाए रखने के लिए 25 फीसदी रिटेन करने की सीमा पर्याप्त नहीं है. सेना ने सिफारिश की है कि चार सालों के बाद सेवा में बनाए रखे जाने वाले अग्निवीरों की संख्या 50 प्रतिशत की जानी चाहिए. कहा जा रहा है कि सेना ने इस संबंध में सरकार के सामने सिफारिश की है. जिसके बाद इसको लेकर आंतरिक सर्वे किया जा रहा है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
