आजसू छोड़ बोकाडीह के सैकड़ों लोग सुशासन दल में शामिल
मतदान से पहले ज़िले में आजसू को बड़ा झटका लगा है. बेरमो विधानसभा क्षेत्र के तिरो स्थित बोकाडीह गाँव के देवी लाल सिंह, अनिल सिंह, महेंद्र सोरेन, मनोहर सिंह, किशोर गोसाई, अजीत सिंह, लखन सिंह, जितु सिंह, मंगल सिंह व विष्णु महतो सहित सैकड़ों लोगों ने आजसू को छोड़कर सुशासन दल की सदस्यता ग्रहण कर ली. बोकाडिह गाँव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सुशासन दल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय, महामंत्री कुलदीप प्रजापति, उपाध्यक्ष नारायण प्रजापति, बालेश्वर , प्रवक्ता मिथुन चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष गुलाब, व किशोर के हाँथों सदस्यता ग्रहण की ।
जिले में चुनाव से पहले लगातार आजसू के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था।
कई वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशासन दल की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। एक सप्ताह पूर्व केंद्रीय सचिव व कई वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी.
गिरीडिह लोकसभा क्षेत्र में पाँचवें चरण में 25 मई को मतदान होना है और उससे ठीक पहले आजसू को बड़ा झटका लगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
