रांची में 1996 से बंद बेकन फैक्ट्री को किया जाएगा पुनर्जीवित _ शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड
Share Now

सीएम हेमंत सोरेन से फैक्ट्री को खोलने के लिए हुई है सकारात्मक चर्चा

रांची :  कांके में 1996 से बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने की पहल दिखने लगी है . कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज इस फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया . औचक निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि इस बंद फैक्ट्री को रिवाइव करने के लिए CM हेमंत सोरेन से भी चर्चा हुई है . एक समय में ये फैक्ट्री एशिया का नंबर फैक्ट्री हुआ करता था , लेकिन महज 25 हजार रुपए की वजह से ये बंद हो गया . सूकर मांस के विभिन्न प्रकार के रेडी टू इट व्यंजन तैयार कर रैनबेक ब्रांड के नाम से ब्रांडिंग की जाती थी . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि इस फैक्ट्री के शुरू होते ही सूकर पालन से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचेगा .

सूकर पालकों के व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी . इसके साथ ही मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि ब्यूरोक्रेट्स के भरोसे हर चीज को छोड़ा नहीं जा सकता है . हमें अपनी इच्छाशक्ति से काम करते हुए सकारात्मक परिणाम निकालने का प्रयास करना चाहिए . उन्होंने इसके साथ ही मुख्यमंत्री पशु धन योजना के तहत वितरण किए जा रहे पशु अगर विभाग के फॉर्म सेंटर में तैयार पशु हो तो ये ज्यादा बेहतर होगा .

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र और बत्तख प्रजनन प्रक्षेत्र होटवार की स्थिति देख कर काफी नाराज हुई . यहां बनाए गए शेड की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने से संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई .

मंत्री ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने स्पष्ट शब्दों में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी . मंत्री ने पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान( IAHP) और टीका औषधि लैब के बेहतर उपयोग पर बल दिया . उन्होंने कहा कि विभाग हर स्तर पर सहयोग करने के लिए तैयार है .

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *