सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने रांची में खोला एवर लाइट शोरूम

कारोबार झारखंड रांची
Share Now

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय रहीं मौजूद 

रांची: देश का प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स देशभर में हूपिंग काउंट के आधार पर 172 से अधिक शो रूम के साथ एक ज्वेलरी ब्रांड है। यह अपनी 85 सालों की मजबूत विरासत और पूर्वी भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेल ब्रांड के रूप में जाना जाता है। ब्रांड को लगातार चौथे साल टीआरए द्वारा भारत का दूसरा सबसे विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांड घोषित किया गया है। 2024 में इसे मोस्ट डिजायर्ड ज्वेलरी ब्रांड की मान्यता मिली और डेलॉइट की ग्लोबल लक्ज़री गुड्स लिस्ट में इसने 78वीं रैंक हासिल की। यह उपलब्धि इसे अपने अन्य प्रतिस्पर्धियों से कहीं आगे रखती है।
रांची के पासा हाउस, सर्कुलर रोड, लालपुर में स्थित यह नया और भव्य एवरलाइट शोरूम 1500 वर्गफुट में फैला हुआ है। इसका शानदार और आधुनिक वातावरण ग्राहकों को यूनिक और बेहतरीन शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा।


शोरूम के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी और सीईओ सुवंकर सेन ने कहा, “हमें पासा हाउस, रांची में अपने नए शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि हम मध्य भारत में अपना विस्तार कर रहे हैं। बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई हमारी बेहतरीन ज्वेलरी को अब हम इस शहर के ग्राहकों के लिए ला रहे हैं। पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिज़ाइन तक, हमारी ज्वेलरी सुंदरता और शिल्पकला का एक शानदार मेल हैं, जो पिछले 85 वर्षों से हमारी पहचान रही है।”


रांची सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के फ्रेंचाइज़ पार्टनर हरी शंकर परसरमपुरिया ने कहा, “हमें फ्रेंचाइजी पार्टनर के रूप में सेंको गोल्ड और डायमंड्स परिवार का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है, जो अपनी गुणवत्ता, बेहतरीन कारीगरी और भरोसे के लिए जाना जाता है। इस साझेदारी के माध्यम से हमें अपने लोगों के लिए सेंको की खूबसूरत ज्वेलरी उपलब्ध कराने का शानदार अवसर मिला है, जो अपनी उत्कृष्टता की विरासत को बनाए हुए है। हम ब्रांड के विस्तार में योगदान करने के लिए उत्साहित हैं, साथ ही ग्राहकों को सर्वोत्तम डिज़ाइन और सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”


रांची सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के फ्रेंचाइज़ पार्टनर पारस चंद मोदी ने कहा, “हम सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ग्रुप के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हैं। यह ब्रांड वर्षों से अपने भरोसे और उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। यह साझेदारी हमारे लिए एक नया अवसर है, जिससे हम अपने स्थानीय ग्राहकों तक सेंको की अनूठी कारीगरी और गुणवत्ता पहुंचा सकेंगे। हमें उम्मीद है कि यह ब्रांड और उन्नति करेगा और हम ग्राहकों को शानदार सेवा और उत्पाद प्रदान करेंगे।”


बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा, “मुझे सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के साथ जुड़कर और रांची में उनके पहले एवरलाइट शोरूम के उद्घाटन में शामिल होकर बेहद खुशी हो रही है।”
शोरूम के भव्य उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए एवरलाइट बाय सेंको ने खास शुरुआती ऑफर्स की घोषणा की है। ग्राहक गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट का आनंद ले सकते हैं, जिससे वे अपनी पसंदीदा ज्वेलरी किफायती कीमतों पर खरीद सकेंगे। साथ ही, गोल्ड एक्सचेंज पर 0% डिडक्शन का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा, डायमंड ज्वेलरी की कीमत पर भी 15% तक की छूट दी जा रही है। उद्घाटन ऑफर में, 3 लाख रुपए या उससे अधिक की डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहकों को एक फ्री डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका मिलेगा ( टर्म्स एंड कंडीशन लागू)। इस वेलेंटाइन वीक में हर किसी के लिए बजट को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी की रेंज सिर्फ 10,000 रुपए से शुरू हो रही है। सभी ऑफर्स और अन्य जानकारी के लिए www.sencogoldanddiamonds.com पर विज़िट करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *