द जन सभा डेस्क | रांची

पिठोरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोकदोरो के जामुनगढ़ जंगल के समीप मंगलवार को एक नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। आरोपी सद्दाक हुसैन (28 वर्ष), पिता शमीम अंसारी कोकदोरो गांव का रहने वाला है। छात्रा अपनी एक सहेली के साथ स्कूल से लौट रही थी। सुनसान जगह देखकर आरोपित कथित तौर पर उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके बाद छात्रा और उसकी सहेली ने हल्ला करना शुरू कर दिया। इसपर आरोपी घबरा कर मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पाण्डेय को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसको तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
