राजधानी रांची के मेन रोड स्थित लालजी हीरजी रोड में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक दुकान जलकर राख हो गई. अगलगी की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. तबतक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी.
बताया जा रहा है आग एक कॉमर्शियल भवन में लगी थी और देखते ही देखते पूरे बाजार में फैल गई. करीब 12 दुकानें जलकर राख हो गई. जितनी भी दुकानें जली उसमें सबसे अधिक नुकसान बैटरी और इन्वर्टर की दुकानों का होने का बताया जा रहा है.
अगलगी की सूचना पर पहुंची कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है हालांकि मामले की जांच की जा रही है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
