
द जन सभा | डेस्क | रांची
रांची के सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर, गढ़ाटोली में शुक्रवार रात अपराधियों ने मोहम्मद तनवीर आलम उर्फ बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 10:30 बजे की है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मामले को लेकर सदर थाना में कांड संख्या 516/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मोहम्मद शाहरुख (29) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शांति नगर, गढ़ाटोली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और वीवो कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी संजीव बेसरा, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
