युवा आजसू के राज्य संयोजकों की बैठक सम्पन्न
31 मई तक प्रखंड, पंचायत और ग्राम प्रभारी बनाने का लिए गया निर्णय
रांची : हरमू स्थित केंद्रीय कार्यलय में आयोजित युवा आजसू के राज्य संयोजकों की बैठक सम्पन्न। इस बैठक में आगामी 31 मई तक राज्य के सभी प्रखंड, पंचायत और ग्राम प्रभारियों का चयन करना सुनिश्चित किया गया है। साथ ही युवाओं के बीच नेतृत्व क्षमता का विकास करना और संगठन के कार्यों एवं गतिविधियों को युवाओं तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
“युवा आजसू” का लक्ष्य राज्य के हर गांव में संगठन का विस्तार करना है इसके लिए युवा आजसू के ग्राम स्तर पर प्रभारियों का चयन किया जाएगा। युवा आजसू ‘वन विलेज टेन यूथ’ के तहत कार्य करेगा। इसके तहत हर गांव से कम से कम पांच पुरूष और पांच महिला युवा साथी को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा।
इस बैठक में प्रत्येक 15 दिन में प्रदेश संयोजक द्वारा प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर का निरीक्षण, कार्य योजना की प्रगति का मूल्यांकन और समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया गया। युवा आजसू के सभी सदस्य जनसंग्रह- धनसंग्रह में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
मौके पर गौतम सिंह, डॉ. लाल मनीष नाथ शाहदेव, अब्दुल जब्बार, गदाधर महतो, टिकैत महतो, रविंद्र नाथ ठाकुर, कृष्णा महतो, हीरालाल महतो, अमित कुमार, अमित महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
