कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान
रांची: लोकसभा चुनाव के लिए रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय गुरुवार को आरा गेट, नामकुम (पुरुलिया रोड) स्थित समृद्धि अपार्टमेंट व आसपास के निवासियों, विशेषकर महिलाओं की समस्याओं से रूबरू हुईं। इस मौके पर सुश्री सहाय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व बाल श्रम उन्मूलन सहित महिला कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। महिलाओं को संविधान सम्मत अधिकार दिलाने के लिए वह प्रयासरत रहेंगी।
जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं से कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना सामाजिक नवनिर्माण की परिकल्पना नहीं की जा सकती।

महिलाएं आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उनकी कोशिश जारी रहेगी। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने सुश्री सहाय का अभिनंदन किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद थीं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
