प्रकृति के सच्चे उपासक हैं आदिवासी समुदाय: सुबोधकांत सहाय
रातु/रांची: रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय गुरुवार को रातू प्रखंड अंतर्गत पुरियो ग्राम में युवा आदिवासी अखड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित सरहुल अखड़ा सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुईं। इस अवसर पर सुश्री सहाय ने ग्रामीणों को सरहुल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति से जुड़ा आदिवासी समुदाय का प्रमुख पर्व है। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आदिवासी समुदाय प्रकृति के सच्चे उपासक हैं। प्रकृति प्रेम आदिवासियों के रग-रग में समाया हुआ है।
इस अवसर पर सरहुल अखड़ा सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजक युवा आदिवासी अखड़ा समिति की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक एवं मुखिया ज्योति भगत, संरक्षक अशोक भगत, बिरसा उरांव, सचिव संजय मिंज, प्रीतम कुजूर, के.मुंडा, निर्मला भगत, रेनू तिर्की, कुशल उरांव, भारत काशी, वरुण, मोहन उरांव, संगीता, नमिता, संगम उरांव, शशि उरांव, रविंद्र भगत, नारायण उरांव, सोमनाथ,अमर उरांव सहित काफी संख्या में प्रकृति प्रेमी ग्रामीण मौजूद थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
