रांची: शहर के जाने-माने व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन शर्मा ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बलबूते समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के क्रम में पदयात्रा व जनसंपर्क अभियान के दौरान सुश्री सहाय खासकर युवाओं व महिलाओं के बीच अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने में सफल हो रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि रांची संसदीय सीट से सुश्री सहाय को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विशेष तौर पर युवाओं और महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।
सुश्री सहाय के ओजस्वी वक्तव्यों से जनता प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सुश्री सहाय को व्यापक जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। अभी से ही मतदाताओं का रुझान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की ओर है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि चुनाव में काफी मतों के अंतर से उनकी जीत होगी।
श्री शर्मा ने रांची संसदीय क्षेत्र की जनता से सुश्री सहाय को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
