रांची: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने तीन नए रेफ्रिजरेटर को लॉन्च किया है। नया रेफ्रिजरेटर्स सैमसंग की अगली पीढ़ी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है। एआई इन्वर्टर कंप्रेसर, सैमसंग के नए रेफ्रिजरेटर की बुनियाद है जो बिजली का खर्च कम करेंगे और मोटर और ऊर्जा दक्षता को बेहतर बनाकर पारंपरिक इंटरनल डिजाइन को बिलकुल नए आकार में लेकर सामने आता है।
एआई इन्वर्टर कंप्रेसर सेगमेंट-फर्स्ट होने के साथ 20 साल की वारंटी के साथ आता है, जो लंबे समय तक चलने वाले प्रदर्शन और ऊर्जा बचत की गारंटी देता है। नया एआई रेफ्रिजरेटर तीन मॉडल – 809 लीटर 4 डोर फ्लेक्स फ्रेंच डोर बीस्पोक फैमिली हब™ रेफ्रिजरेटर क्लीन चारकोल + स्टेनलेस स्टील कलर में और 650 लीटर 4 डोर कनवर्टिबल फ्रेंच डोर मॉडल्स क्लीन व्हाइट ग्लास फिनिश और ब्लैक कैवियार स्टील फिनिश में आता है।
सैमसंग इंडिया में डिजिटल एप्लाएंसेज बिजनेस के सीनियर डायरेक्टर सौरभ बैशाखिया ने कहा कि सैमसंग बीस्पोक एआई के साथ घरेलू उपकरणों के नए युग में प्रवेश कर रहा है, जो उच्च दक्षता वाले एआई इन्वर्टर कंप्रेसर से युक्त असाधारण प्रदर्शन वाले रेफ्रिजरेटर की पेशकश कर रहा है। एआई एनर्जी मोड का उपयोग करके उपभोक्ता 10% तक की ऊर्जा बचत कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
