नई सरकार के गठन के साथ ही एक्शन में हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलनकारियों को दिया बड़ा तोहफा

नई सरकार के गठन के साथ ही एक्शन में हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलनकारियों को दिया बड़ा तोहफा

झारखंड
Share Now

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन राज्य की बागडोर संभालने के साथ एक्शन मोड में आ चुके हैं । उन्होंने आज नई सरकार के मंत्रिपरिषद के गठन के साथ झारखंड आंदोलनकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग, रांची द्वारा चिन्हित 299 आंदोलनकारियों की 30 वीं संपुष्ट सूची को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें 144 चिन्हित आंदोलनकारी / आश्रित को 35 सौ रुपए और एक आंदोलनकारी / आश्रित को 7 हज़ार रुपए मासिक पेंशन मिलेगा। वहीं, 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को 20 अप्रैल 2021 की तिथि से सरकार द्वारा अनुमान्य सभी सुविधाएं दी जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *