मतगणना को लेकर कई रूट पर वाहनों का नहीं होगा परिचालन

मतगणना को लेकर झारखंड में कई रूटों पर वाहनों का नहीं होगा परिचालन

राजनीति
Share Now

झारखंड में 23 नवंबर को मतगणना होगी. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. मतगणना रांची के पंडरा बाजार समिति प्रांगण में होगी. इसको देखते हुए ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया गया है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पहले लेयर में सुरक्षा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जिम्मे में है. जबकि राज्य सशस्त्र के जवान दूसरे लेयर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं. वहीं तीसरे लेयर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के हवाले हैं.

पंडरा बाजार के आसपास बड़े वाहनों के परिचालन पर लगेगी रोक

बता दें कि पंडरा बाजार के आसपास 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसके अलावा तिलता मोड़ और पिस्का मोड़ से आने वाले भारी वाहनों को रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा. पंडरा बाजार समिति के मुख्य गेट से 100 मीटर के दायरे में सड़क ब्लॉक कर दी जाएगी.

तिलता चौक, पिस्का मोड़ और रिंग रोड पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहन, ई-रिक्शा और बसों का परिचालन नहीं होगा. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक रांची शहर में सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

रातू के तिलता मोड़ से पिस्का मोड़ की ओर जाने वाली रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक लगा दी जाएगी वहां से गुजरने वाली वाहन दलादिली और कांके की तरफ मोड़ा जाएगा.न्यू मार्केट से पिस्का मोड़ होते हुए रातू की ओर जाने वाले वाहनों को कटहल मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *