Rashtriya Jatra Mahotsav 2025 मोरहबादी मैदान में दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का आगाज

आदिवासी धर्म अध्यात्म रांची
Share Now

रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का हातमा मौजा के प्रमुख पाहन जगलाल पाहन, मुकेश मुंडा, महादेव मुंडा ने संयुक्त रूप से जतरा का आदिवासी रूढ़िवादी परंपरा के तहत पूजा पाठ कर विधिवत शुरुआत की। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव समिति आयोजन के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। महोत्सव में 24 जिले से 33 अनुसूचित जनजाति समुदाय के विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में खोडहा दल का आना शुरू हुआ.

गोस्नर कॉलेज की खोड़हा टीम महोत्सव में सबसे पहले पहुंची इसके बाद ओरमांझी से आदिवासी 22 पड़हा खोड़हा मंडली सरना मां की झांकी के साथ पहुंचा.

इसके साथ उत्तराखंड की स्पोर्टस की छात्राए भी जतरा महोत्सव मे शिरकत की उन्होंने अपने राज्य की लोकनृत्य को प्रस्तुत की.

महोत्सव में झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आसाम और बिहार और के आदिवासी समुदायों के पारंपरिक भोजन, कला, संस्कृति, साहित्य और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया है। महोत्सव में 150 स्टॉल लगाए गए हैं. इसमें लालपाड़ी साड़ी, बंडी, गमछा की दुकान लगाई गई. मडुवा का लडडू, ज्वेलरी और बच्चों के लिए खिलौने की दुकान सजायी गई. महोत्सव में खाने के भी स्टाॅल लगाये गये है, जहां आदिवासी व्यंजनों का आनंद लोगों ने उठाया। बच्चों ने भी जमकर मस्ती की।

महोत्सव के अध्यक्ष नरेश पाहन ने बताया कि राज्य3का पहला ऐसा कोई जतरा जिसमें झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से लोग अपने खोडहा दल के साथ जतरा में शिरकत करते हैं. आगे उन्होंने कहा कि राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान राष्ट्रीय जतरा महोत्सव आदिवासी परंपरा के रंग में रंगी हुई है। पहले दिन हजारों लोगों ने महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के संस्कृत, भाषा, कल्चर, व्यंजन, वाद्ययंत्रों ईत्यादि को बचाना अत्यंत जरूरी है।

अनुसूचित जाति के खानपान और उनके परंपराओं को अन्य समुदाय के लोगों के बीच में पहुंचना भी हमारा मकसद है। महोत्सव का समापन एक फरवरी शनिवार को होगा।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष नरेश पहान, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, रवि मुंडा, कोषाध्यक्ष सूरज टोप्पो, विक्की करमाली, संरक्षक सोनू खलको, मीडिया प्रभारी निरंजन भारती, महासचिव ज्योत्सना करकेटा, अनिल उरांव, राधा हेंब्रम, उपाध्यक्ष अमित मुंडा, मिथिलेश कुमार, राकेश मुंडा, अमित तिर्की, अशोक मुंडा, कोषाध्यक्ष विक्की करमाली, मोहन तिर्की, सचिव अरुण पहान, सलाहकार मानसिंह मुंडा, दीप्तराज बेदीया,सहसचिव दीपक मुंडा, सह कोषाध्यक्ष सुरेश मिर्धा, रिकी नायक, मीडिया प्रभारी विनय नायक, सदस्य शीतल तिर्की आदि लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *