खड़गे ने भूली विधानसभा सीट की संख्या तो बीजेपी ने ली चुटकी

‘जिन्हें नहीं मालूम…..वो झारखंड का विकास क्या करेंगे?’, खड़गे ने भूली विधानसभा सीट की संख्या तो बीजेपी ने ली चुटकी

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

विधानसभा चुनाव को लेकर पांच नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान वो बीजेपी पे हमलावर दिखें ही. भाषण के दौरान वो भूल गए की झारखंड में कितना विधानसभा सीट है और उन्हें वहां मौजूद नेता से इसकी जानकारी लेनी पड़ी. वहीं झारखंड के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा यह चुनाव कोई ऐसा नहीं है जिसको लेकर पीएम मोदी, अमित शाह, हिमंता विस्वा सरमा यहां आकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं. जिसपर बीजेपी चुटकी लेते हुए तंज कस रही है.

भाजपा इसको लेकर चुटकी ले रही है. इसी बीच उन्होंने झारखंड के चुनाव को छोटा कहा, जिस पर भाजपा निशाना साध रही है. खरगे ने कहा, ‘यहां पर कितनी सीटें हैं, (बताए जाने के बाद) 81 सीटें हैं। लेकिन केंद्र के मंत्री, आजू बाजी के मंत्री, असम से लेकर सब तरफ के मंत्री, मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं. अरे भई एक छोटे से चुनाव में इतने लोग आकर यहां पर एक मजमा बना रहे हैं.

झारखंड भारजा के प्रभारी शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड आए थे, दिल्ली से झारखंड आ गए चुनाव लड़ने। लेकिन इन्हें ये नहीं पता कि झारखंड में कितनी विधानसभा सीट हैं। ये कांग्रेस और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की झारखंड के बारे में जानकारी है। जिन्हें ये नहीं पता कि सीट कितनी हैं, वह झारखंड का विकास क्या करेंगे? ये कांग्रेस की मानसिकता है, झारखंड को लेकर।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *