झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सली संगठन एक्टिव हो गया है. नक्सलियों ने झारखंड के कई इलाकों में पोस्टर चस्पा दिया है इस पोस्टर के माध्यम से जहां बीजेपी नेताओं और अंबानी-अडानी को निशाना बनाया गया है तो दूसरी ओर सीएम हेमंत सोरेन को लेकर नरम रूख दिकाई है. भाकपा माओवादी की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी ने सारंडा, कोल्हान व पोड़ाहाट वन प्रमंडल में पोस्टर लगाकर लोगों को वोटिंग से दूर रहने की अपील की है.
पोस्टर में लिखा गया है ब्राह्राणीय हिंदुत्व फांसीवादी खतरे से झारखंड को बचाएं और धोखाधड़ी पूर्ण झारखंड विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें. वोट का रास्ता गुलमी व लूट-शोषण का रास्ता छोड़ दें. सशस्त्र कृषि-क्रांति न दीर्घकालून जन युद्ध का रास्ता, मुक्ति का रास्ता, अबुआ: दिशोम रे अबुआ: राज कायम करने के रास्ते पर आगे बढ़े.
इसके अलावा कई बातों का इसमें जिक्र है पोस्टर में लिखा गया है पहले लुटेरे टाट-बिरला-जिंदल-मत्तल-अंबानी-अडानी और उसके चमचे भाजपा नेताओं को मार भगाओ, उसके बाद बांग्लादेसी घुसपैठिए पर विचार करो. इसके साथ ही गांव-गांव से पुलिस कैंप हटाने की बात कही है. इसके अलावा कई बातों का जिक्र किया गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
