रांची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के टिकट पर रांची लोकसभा से चुनाव लड़ रहे धर्मेंद्र तिवारी ने कहा है कि रांची में पानी की कमी है। आबादी के हिसाब से पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। लोग रोज पानी के लिए मार कर रहे हैं। अब यह जरूरी हो गया है कि लतरातू डैम को रांची से जोड़ा जाए और लतरातू डैम का पानी रांची लाया जाए। तभी लोगों की जरूरत पूरी हो सकेगी।
यहां अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि अभी रांची में कांके डैम, गेतलसूद डैम, धुर्वा डैम आदि से पानी आ रहा है। जितना पानी आ रहा है, उससे सभी लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। सभी लोगों की जरूरतें तभी पूरी होंगी, जब लतरातू डैम का पानी रांची पहुंचेगा।
अपने प्रचार अभियान को गति देने हेतु श्री तिवारी ने आज रतन टॉकीज से डाँगरा टोली तक पद यात्रा, नमक़ुम, हवाई नगर और मेन रोड में जनसंपर्क कर अपने प्रति मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया तथा ईवीएम के क्रमांक संख्या 5 में सिलेंडर छाप पर वोट करने का आग्रह किया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
