मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे विधिवत उदघाटन
राज्य का पहला परिवहन नगर सुकरहुटू में बन कर तैयार
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री हफीजुल अंसारी, राज्य सभा सांसद महुआ माजी और कांके विधायक समरी लाल होंगे विशिष्ट अतिथि
रांची: झारखंड के पहले बहुप्रतिक्षित ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 बन कर तैयार हो गया है। गुरूवार 3 अक्तूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसे उदघाटन कर आम जनता को सौंप देंगे। साथ ही गुरूवार को मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर फेज -2 की आधारशिला भी रखेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री हफीजुल अंसारी, राज्य सभा सांसद महुआ माजी और कांके विधायक समरी लाल विशिष्ट अतिथि होंगे। इनकी गरिमामय उपस्थिति में उदघाटन कार्यक्रम संपन्न होगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने संध्या में ट्रांसपोर्ट नगर का मुआयना किया। उदघाटन स्थल एवं शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया।
प्रधान सचिव ने पूरे परिसर एवं भवन का जायजा लिया। उन्होंगे तैयारियों की समीक्षा भी की। प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि उदघाटन के अवसर पर यहां आने वाले नागरिकों का पुरा खयाल रखा जाये। किसी को कोई तकलीफ नही हो इसका ख्याल रखा जाये।
ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 के प्रमुख अवयव
ऽ योजना की लागत- 113.24 करोड़ रुपये
ऽ कुल क्षेत्रफल – 40.68 एकड़
ऽ निर्माण अवधि- 24 माह
ऽ भारी मालवाहको की पार्किंग- 424 वाहन
ऽ 3400 एवं 6100 वर्गमीटर के दो वेयर हाउस
ऽ 120 टन क्षमता के दो धर्मकांटा
ऽ वाहनों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए सर्विस स्टेशन
ऽ 17 कामर्सियल दुकानें
ऽ ट्रांसपोर्टरों के लिए 16 आफिस
ऽ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
ऽ चालक एवं उपचालक के विश्राम के लिए 360 बेड की डोरमेट्री
ऽ मनोरंजन केंद्र एवं फूड प्लाजा
ऽ जी प्लस थ्री इंटीग्रेटेड बिल्डिंग
ट्रांसपोर्ट नगर फेज -2 के प्रमुख अवयव
ऽ योजना की लागत -57.82 करोड़ रुपये
ऽ कुल क्षेत्रफल – 9.12 एकड़
ऽ निर्माण की अवधि- 18 माह
ऽ 14 मीटर लंबाई वाले भारी वाहनों की पर्किंग क्षमता -256
ऽ जी प्लस थ्री इंटीग्रेटेड बिल्डिंग
ऽ वाहनों के रखरखाव एव मरम्मत के लिए सर्विस स्टेशन
ऽ चालक एवं उपचालकों के विश्राम के लिए 84 बेड की डोरमेट्री
ऽ फूड प्लाजा एवं मनोरंजन केंद्र
ऽ रिटेल शाप -3
ऽ पुलिस चेकपोस्ट
ऽ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
ऽ शौचालय एवं स्नानागार
ऽ फायर फाइटिंग सिस्टम