2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में प्रतिमा पर झारखण्ड के राज्यपाल ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे जिला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी जी उपस्थित हुई।
मौके पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा आज गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी लोग उनको नमन करते हैं। बापू के सिद्धांतो के सहारे ही हमे आजादी मिली, और आज उन्ही के बताए मार्ग से भारत तरक्की की राह पर है। उनके बताए मार्ग का अनुसरण सभी ने किया चाहे वो पं० नेहरू हो, सरदार पटेल हो मौलाना अबुल कलाम आजाद हो, और देश आज विकसित हो रहा है जिसे हमे आगे भी ले जाना है। आज हम ये संकल्प लेते हैं की बापू के बताए मार्ग को हम आत्मसात करें और सोने की चिड़िया कहे जाने वाले हमारा देश का दुनिया मे नई रौशन हो।
इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य चिंतामणी सांगा, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, संयुक्त सचिव आदिल इमाम, जुल्फीकार खान, रामशरण तिर्की, संजय राय, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, सालो देवी, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, युवा मोर्चा जिला संगठन सचिव रमजान रजा, किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, योगेन्द्र राम, राजेश सिंह, परविंदर नामधारी, रातु प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अंसारी, अमानुल्ला अंसारी, कयूम अहमद, नौसाद आलम, राकेश वर्मा, ओमकार राय, अनुप कुमार, राजेश कुमार, मो ऐनुल, नौसाद आलम, बचन उरांव, छात्र मोर्चा से गुलागसा सानी, नीरज वर्मा, दीपाली तिर्की, बासमती तिर्की, अशोक कु साहू, विनोद मुंडा एवं अन्य उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
