झारखंड में असामाजिक तत्वों ने बम से पटरी को, मालगाड़ी का आवागमन हुआ थप

झारखंड में असामाजिक तत्वों ने बम से पटरी को, मालगाड़ी का आवागमन हुआ थप

झारखंड
Share Now

मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने बरहेट के रांगा गांव के घुटुटोला के पास ट्रैक को बम से उड़ा दिया. ट्रैक झारखंड के गोड्डा के ललमटिया से फरक्का (पश्चिम बंगाल) स्थित एनटीपीसी तक कोयला ढुलाई के लिए बिछाए गए थे. ट्रैक के पास से इलेक्ट्रिक तार मिले हैं. घटना की सूचना पाकर बरहड़वा एसडीपीओ के अलावा फरक्का एनटीपीसी के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना में किसी षडयंत्र से इनकार नहीं किया जा सकता है.

मामले को लेकर नाइट गार्ड गोविंद साव (पचकठिया) का कहना है कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे काफी जोरदार आवाज हुई। आवाज से नाइट गार्ड को लगा किसी ट्रक आदि का टायर ब्लास्ट किया होगा। अहले सुबह जांच करने पर पता चला कि किसी ने एमजीआर ट्रैक को बम से उड़ा दिया है। ट्रैक का करीब 470 सेमी हिस्सा टूटकर घटनास्थल से करीब 39 मीटर दूर जाकर गिरा है। इससे साफ है कि बम शक्तिशाली था। घटना के बाद इस ट्रैक पर कोयला ढुलाई को बंद कर दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *