राजनैतिक दल निर्वाचन संबंधी प्रावधानों की जानकारी अपने कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराएं: के. रवि कुमार

चुनाव झारखंड
Share Now

लोकसभा आम चुनाव 2024 एवं 31-गांडेय विधानसभा उप-चुनाव के बाबत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के लिए आयोजित कार्यशाला सम्पन्न


रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में पहली बार लोक सभा आम चुनाव के साथ -साथ गांडेय में विधानसभा का उप चुनाव एक साथ कराया जा रहा है।  सभी राजनैतिक दलों से अपेक्षा है कि वे इन चुनावों के स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं त्रुटिरहित संचालन में अपनी महती भूमिका निभाकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों को रेखांकित करते हुए कहा कि वे इनसे अपने हरेक कार्यकर्ता को अनिवार्यरूपेण भारत निर्वाचन आयोग के तत्संबंधी प्रावधानों से अवगत करा दें ताकि जानकारी की कमी के कारण उनके  द्वारा अनजाने में भी भारत निर्वाचन आयोग के संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन नहीं होने पाए। वे सोमवार को अपने कार्यालय के सभाकक्ष में सभी लोक सभा आम चुनाव 2024 एवं 31-गांडेय विधानसभा उप-चुनाव के बाबत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के  स्तर से जारी “राजनैतिक दलों के लिए हस्तक” की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव से संबंधित राजनैतिक दलों से संबंधित जारी सभी दिशा निर्देशों को इसमें संकलित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मैनुअल का गंभीरतापूर्वक अध्ययन किया जाना चाहिए ताकि स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव के संचालन में सभी राजनैतिक दलों का सक्रिय सहयोग मिल सके।


कार्यशाला के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों से संबंधित उनकी शंकाओं का निवारण किया गया।

कार्यशाला में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *