The Jan Sabha : Lokhit Adhikar Party Loksabha Election Candidate List 2024 लोकहित अधिकार पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट की पहली सूची जारी की.

चुनाव
Share Now

झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोकहित अधिकार पार्टी

लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन लाल गुप्ता ने राजधानी राँची के प्रेस क्लब में वार्ता कर 2024 के लिए झारखंड में 14 में से 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के साथ अपनी पहली सूची जारी की.

श्री रौशन ने सूची जारी करते हुए मीडिया को बताया कि हमारी पार्टी लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन लाल गुप्ता ने चौदह लोस सीटो में से 9 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की.

बाक़ी पाँच लोकसभा सीट दुमका , गिरिडीह , धनबाद , कोडरमा और पूर्वी सिंहभूम के लिए भी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणाएं की जाएगी

इन्हें मिला मौक़ा

राँची लोकसभा – श्री हरिनाथ साहू
पलामु लोकसभा – श्री सनन राम भूईयां
हजारीबाग लोकसभा – श्री कुंज बिहारी साव
राजमहल लोकसभा – श्री इंद्रदेव मंडल
पश्चिमी सिंहभूम – श्रीमती सुभद्रा सिंकु
चतरा लोकसभा – श्री संजय स्नेही
(लोहरदगा लोकसभा – श्री रामचंद्र भगत
गोड्डा लोकसभा – श्री टीपलाल साह

खूँटी लोकसभा – श्री कांशीनाथ सांगा

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *