झारखंड विधानसभा चुनाव निकट है. ऐसे में झारखंड पुलिस भी अपनी तौयारी में जुट गयी है. इसी वजह से झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और वाहिनी के कामांडेंट को आवंटित हथियार के रखरखाव और जांच को लेकर आदेश जारी किया है. मुख्यालय ने कहा है कि आगामी चुनाव में ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को आवंटित किये जाने वाले हथियार के रखरखाव और जांच बहुत जरूरी है. साथ ही मुख्याल ने प्रमाण पत्र भी जारी करने को कहा है जिससे यह सुनिश्चित हो की सभी हथियार कारगर हैं और अच्छी हालत में हैं.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
