राज्यपाल ने राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों को राज भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

राजनीति
Share Now

रांची: राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को राज भवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चम्पाई सोरेन, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुआ, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफ़ान अंसारी, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजूल हसन, बेबी देवी एवं दीपिका पाण्डेय सिंह को झारखण्ड राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने सभी मंत्रीगण को शपथ लेने के उपरांत शुभकामनाएँ दी। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा मंत्रीगण को शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया गया।


उक्त शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसदगण, विधायकगण तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा व पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारीगण समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *