एक्सपो उत्सव मेला में खरीदारी का उत्साह चरम पर, शनिवार को लगेगा मिड नाइट बाजार

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: जेसीआई रांची के ओर से मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को लोग अपने परिवार और दोस्तों संग पहुंचे। लोगों को खरीदारी और मनोरंजन का अनोखा अनुभव दिया। मेले में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है, जहां उन्हें विभिन्न उत्पादों पर आकर्षक छूट भी मिल रही है।

एग्जीबिटर हैंगर में लगे स्टॉल्स में किचन गैलरी, सिंक व एप्लायंस, एक्वल सैनिटरी फिटिंग्स, रियल स्टेट, एयर कंडीशनर, टाटा पावर सोलर रूफ, वीआईपी बैग्स, टाइल्स, डब्लूपीसी डोर्स विंडोज, क्यूबा हार्डवेयर फिटिंग्स, फर्नीचर, प्रिंटर्स, होम डेकोर, टीवी, कूलर, ऑफिस चेयर्स, मुरादाबाद के आर्टिफैक्ट्स, तुर्की के कार्पेट, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, बरेली के जरीदार शूट्स, राजस्थान के पापड़ और कई अन्य आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं। अर्बन हैंगर में जोधपुर की लकड़ी की कलाकारी वाले झूले, कुर्सियां और घरेलू सजावटी सामान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

कंज्यूमर हैंगर में मसाज चेयर, ओमान के खजूर, ईरान की ज्वेलरी, केसर व इलायची, कन्नौज का इत्र, अरब के परफ्यूम, थाईलैंड के फुटवियर, मलेशिया और सिंगापुर के होम डेकोर, क्रोशिया के बैग्स, कानपुर के डिजाइनर बैग्स, हरिद्वार का गिर गाय का घी, बनारसी सिल्क साड़ियां और कई अन्य उत्पादों पर भारी छूट के साथ बिक्री हो रही है। महिलाओं ने विशेष रूप से पिंक हैंगर में कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की जमकर खरीदारी की।

शुक्रवार शाम आयोजित सिंगिंग प्रतियोगिता में झारखंड के युवाओं की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। सभी आयु वर्ग के लोग इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते नजर आए।।फूड ज़ोन में भी लोगों ने बिहारी लिट्टी, डोसा, इडली, जलेबी, मॉकटेल, कुल्फी, नान-सब्जी, छोले-भटूरे और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

शनिवार को लगेगा मिड नाइट बाजार

जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि शनिवार 19 सितंबर को मिड नाइट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। रात 11 बजे तक एंट्री खुली रहेगी। साथ ही शाम 7 बजे से तंबोला गेम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

मेला सोमवार 22 सितंबर तक रहेगा जारी

मेले का आयोजन अब सोमवार, 22 सितंबर 2025 तक जारी रहेगा। आयोजकों ने रांचीवासियों से अपील की है कि वे परिवार और मित्रों संग इस अनोखे उत्सव का आनंद लेने जरूर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *