खंडेलवाल क्लासेस में टेस्ट 17 मार्च को

शिक्षा
Share Now



रांची : आईआईटी की तैयारी के लिए खंडेलवाल क्लासेस में एडमिशन टेस्ट 17  मार्च  को होगा। वर्ष 2024 में कक्षा 9, 10 एवं 11 में जाने वाले स्टूडेंट्स का इस टेस्ट के आधार पर नामांकन होगा। कुल 100 अंकों का यह टेस्ट संबंधित क्लास के गणित विषय पर आधारित होगा।

उल्लेखनीय है कि आईआईटी की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए यह  भरोसेमंद इंस्टीट्यूट है। केके खंडेलवाल द्वारा आईआईटी की तैयारी कराने में शत-प्रतिशत सफलता का अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक जिन भी 16 बच्चों को पढ़ाया, सबको आईआईटी में प्रवेश मिला। आइएएस अधिकारी रहे श्री खंडेलवाल खुद भी टॉप रैंक आईआईटीयन हैं। उनके द्वारा कराई गई तैयारी के कारण उनके पुत्र अनुपम खंडेलवाल को ऑल इंडिया रैंक 9 मिला। यह पिछले 20 वर्षों में झारखंड का सर्वश्रेष्ठ रैंक है।

उल्लेखनीय है कि ‘खंडेलवाल क्लासेस‘ में सीमित सीटों पर सिर्फ ऐसे स्टूडेंट्स का नामांकन होता है, जिनमें अच्छे रैंक से आईआईटी में जाने का जुनून हो। हर स्टूडेंट पर पूरा ध्यान देकर देश की उत्कृष्ट स्तर की तैयारी कराई जाती है। केके खंडेलवाल स्वयं गणित और भौतिकी की तैयारी कराते हैं। केमेस्ट्री के लिए भी उत्कृष्ट एवं अनुभवी फैकेल्टी है। अनुपम खंडेलवाल और उनकी आईआईटीयन टीम द्वारा आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस के जरिए हर स्टूडेंट के डाउट का पता करके उसे पूर्णतः दूर करने की अत्याधुनिक तकनीक भी तैयार की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *