द जन सभा | डेस्क
प्रखंड क्षेत्र के बेलतू निवासी मोहम्मद आसिन एवं उनकी पुत्री की कंपनी की गाड़ी से हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने टंडवा मुख्य पथ को जाम कर दिया और मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर कंपनी प्रबंधन एवं संबंधित लोगों से वार्ता करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए पहल की।

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पहल और वार्ता के बाद मृतक परिवार को 16 लाख रुपये मुआवजा दिलाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया। इस दौरान योगेंद्र साव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक परिवार ने अपने दो सदस्यों को खोया है, जिसकी भरपाई किसी भी राशि से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है और परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के मौके पर पहुंचकर पहल करने और मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने के प्रयास की सराहना की मौके पर रविंद्र गुप्ता, गणेश कुमार, राजेंद्र प्रजापति, मकसूद आलम, नईम अंसारी, जितनी देवी मुखिया बेलतू, बसीर, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद शमशुल, सफ़र राजा, सुरेश महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, लखन साव, बालेश्वर साव, अजय सिंह सैकड़ो की संख्या में लोग मजूद थे ।
