कांके में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

रांची
Share Now

द जन सभा | डेस्क | रांची

कांके थाना क्षेत्र के चेडी गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता नरेश महतो, पिता बालेश्वर महतो ने कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गांव के ही 22 वर्षीय रोहित महतो, पिता धनेश्वर महतो पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, मंगलवार को आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर कांके थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए कांके पुलिस ने आरोपी रोहित महतो को गिरफ्तार कर थाना हाजत में बंद कर दिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। दूसरी ओर, आरोपी रोहित महतो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध है। आरोपी के अनुसार, उनके बीच जो कुछ भी हुआ, वह दोनों की सहमति से हुआ था। उसने आरोप लगाया कि पीड़िता के परिजनों ने लड़की के साथ मारपीट कर उस पर झूठा आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *