राज्य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

रांची स्वास्थ्य
Share Now


कुल 6115703 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाये जाएगा

रांची: स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने  राज्य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ रामजन्म नगर  के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश मे पोलियो का कोई मरीज अभी नहीं है और इस पर हमलोग ने नियंत्रण कर लिया है। इसी को बरकार रखने के लिए पूरे राज्य भर मे आज पोलियो दिवस मनाया जा रहा है। देश ने पोलियो के गंभीर परिणाम देखा है और इस लिए हमे सजक रहने की जरूरत है । राज्य भर मे कुल 6115703 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाये जाएगा।

कुल 24463  बूथ बनाए गए

पूरे राज्य मे कुल 24463 बूथ बनाया गया है। बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए कुल 48926 टीम बनाया गया है । पल्स पोलियो के कार्य को देखने के लिए 4893 सूपर्वाइज़र राज्य भर मे कार्य कर रहें है। उन्होने कहा की  ज़ीरो से पाँच साल के बच्चों पोलियो की खुराक दिया जा रहा है , ताकि भविष्य का राष्ट्र मज़बूत हो और देश व  विश्व  में फिर से ऐसा कोई संकट  ना हो ,राज्य एवम् देश मजबूर हो । राज्य इसके लिए सजक है और पूरे तैयारी के साथ से कार्य कर रही है ।

पूर्वी सिंहभूम के सभी पल्स पोलियो बूथ पर एवं 26 एवं 27 अगस्त को घर-घर जाकर पोलियो का खुराक सहिया,सेविका एवं गैर सरकारी संस्था के द्वारा पिलाया जाएगा, पूर्वी सिंहभूम जिला में कुल 395368 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, पूरे जिले में कुल 3066 बूथ बनाए गए हैं एवं 2804 टीम 187 ट्रांजिट टीम बनाया गया है, इस कार्यक्रम में डॉक्टर सी०पी० चौधरी, निदेशक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ,डॉक्टर साहिर पाल सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम, डॉ रंजीत पांडा जिला आरसीएच पदाधिकारी, डॉ ओपी केसरी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉक्टर सोमालिया स्पेशल मेडिकल ऑफिसर ,डब्लू एच ओ,जिला कार्यक्रम समन्वयक, सिटी प्रबंधक, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, बीटीटी एवं सहिया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *