जामताड़ा के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने जामताड़ा से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर विवादित बयान दिया है जिसको लेकर सीता सोरेन ने इरफान को अपने बयान के लिए मांफी मांगने को कहा है उन्होंने कहा इरफान ने अबकी बार सारी सीमाएं लांघ दी है इसफान जी मांफी मांगिए, वरना उग्र आंदोलन होगा.
झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही प्रत्याशी एक दूसरे पर आक्रमक है. ऐसे में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने सीता सोरेन को लेकर बयान दिया है जिसपर बवाल खड़ा हो गया है. दरअसल, मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन को इरफान अंसारी ने रिजेक्टेड माल बता दिया. सीता सोरेन ने उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर उन्हें मांफी मांगने को कहा है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
