रांची : सिमरिया विधानसभा के विधायक उज्ज्वल दास आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के सचिव जयंत कुमार मिश्र व कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबुबकर सिद्दकी से भी भेंट की। इस दौरान सिमरिया क्षेत्र के अंतर्गत संचालित उत्क्रमित विद्यालयों को +2 स्तर में उन्नत करने तथा जेटेट परीक्षा को शीघ्र आयोजित कराने के विषय पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई।

इस दौरान उज्ज्वल ने अबुबकर से उन क्षेत्रों में, जहाँ विभिन्न कारणों से अब तक धान क्रय केंद्र संचालित नहीं हो पाए हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग प्रमुखता से रखा ।
साथ ही क्षेत्र के किसानों एवं पशुपालकों को रोजगार और बेहतर आय के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड प्रोसेसिंग यूनिट, कोल्ड स्टोरेज तथा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सचिव ने विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के बाद श्री दास ने कहा कि सिमरिया की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और युवाओं को अवसर देना मेरी प्राथमिकता है। उत्क्रमित विद्यालयों को +2 स्तर तक उन्नत करना और जेटेट परीक्षा का शीघ्र आयोजन शिक्षकों एवं छात्रों दोनों के हित में है।
वहीं किसानों और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए धान क्रय केंद्र, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज और मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट जैसी योजनाएँ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगी। सरकार से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है।
