झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहा है ऐसे में नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला अब भी जारी है. रविवार को बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने जेएमएम का दामन थाम लिया. सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें झामुमो की सदस्यता दिलाई. 2007 में जवाहर पासवान बीजेपी के लोकसभा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं.
भाजपा को झारखंड से उखाड़ फेकेंगी झामुमो
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा मंईयां सम्मान योजना के तहत हम यहां की माता-बहनों के सम्मान में हम आर्थिक सहयोग कर रहे हैं. आने वाले 5 वर्ष में हर घर में एक लाख रुपये पहुंचने का काम करेंगे.जिनके खाते में ₹1000 जा रहा है वह 2500 रुपया हो जाएगा. बीजेपी पर हमलावर होते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी को अगर मौका मिल जाए तो वह आपके शरीर से कतरा कतरा खून निकाल लेंगे। 5 वर्ष से ये सत्ता से बेदखल हैं। आज भारतीय जनता पार्टी का पेड़ सूखते जा रहा है. आने वाले समय में इन्हें झारखंड से उखाड़ फेकेंगे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
