आज गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर आए है. जहां सभा के दौरान उन्होंने जेएमएम पर हमलावर होते हुए कहा कि UCC को लेकर झामुमो भ्रम फैला रही है कि इससे उनकी संस्कृति प्रभावित होगी. जो पूरी तरह निराधार है. झारखंड में UCC तो लागू होगा लेकिन आदिवासियों को इससे बाहर रखा जाएगा. इसके साथ ही सरना कोड पर भी विचार विमर्श करने का वादा किया गया है. इसके साथ ही आदिवासियों को पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा.
मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है. गरीबों को पीएम योजना के तहत 21 लाख घर देने का वादा किया है. सभी आदिवासी महिलाओं को आयुष्मान से जोड़ा जाएगा.70 वर्ष के ऊपर के बुजुर्गों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा. इसके साथ ही झारखंड में UCC लागू करने का वादा किया गया है. हालांकि अमित शाह ने यह भी कहा कि UCC आदिवासियों पर लागू नहीं की जाएगी. उनकी संस्कृति से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होगी. 10 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और हर जिले में एक नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने का भी वादा किया गया है.
इसके साथ ही घुसपैठियों पर कार्रवाई करने के साथ ही उनके द्वारा कब्जाई गई जमीनों को वापस लौटाने के लिए सख्त कानून लाने का वादा घोषणा पत्र में किया गया है. विस्थापन से पहले पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए पुनर्वास आयोग का गठन किया जाएगा.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
