Hazaribagh Homeguard: अंबा प्रसाद की रंग लाई मेहनत, हजारीबाग होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया शुरू, अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म!

अभी अभी झारखंड सफलता की कहानी
Share Now

द जन सभा  | निरंजन भारती

हजारीबाग जिले में लंबे समय से अटकी होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार,आगामी 3 अगस्त से प्रखंड वार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक कागजात, जाति व निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार की तस्वीरों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही मेधा सूची के आधार पर अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे, जिससे जिले के हजारों युवाओं का इंतजार समाप्त होगा।

नियुक्ति की घोषणा होते ही अभ्यर्थियों के बीच जश्न का माहौल है और इसका श्रेय पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के प्रयासों को दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि तत्कालीन जिला प्रशासन द्वारा इस बहाली को नियम विरुद्ध तरीके से रद्द कर दिया गया था, जिसके खिलाफ अंबा प्रसाद ने विधानसभा से लेकर सड़क तक संघर्ष किया। उन्होंने मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्रियों और जिला प्रशासन के समक्ष लगातार इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था। इस आदेश के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व विधायक का आभार जताया जा रहा है। वहीं, अंबा प्रसाद ने भी इसे हजारीबाग के युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *