सैमसंग ने एडवांस्ड एआई फीचर्स के साथ बीस्पोक एआई डबल डोर रेफ्रिजरेटर सीरीज लॉन्च की
रांची: इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने भारत में अपनी नई बीस्पोक एआई डबल डोर रेफ्रिजरेटर सीरीज लॉन्च की। रेफ्रिजरेटर की नई सीरीज शानदार डिजाइन और कई एआई फीचर्स से लैस है। इन फीचर्स में स्मार्टथिंग्स एआई एनर्जी मोड, स्मार्टथिंग्स होम केयर और स्मार्ट फॉरवर्ड, कन्वर्टिबल 5-इन-1, ट्विन कूलिंग प्लस™ और एक्टिव फ्रेश फिल्टर+ शामिल हैं। ये रेफ्रिजरेटर्स भारतीय उपभोक्ताओं की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करेंगे।
सैमसंग बीस्पोक एआई डबल डोर रेफ्रिजरेटर सीरीज ग्लास और स्टील फिनिश में कई विकल्पों, ब्लैक ग्लास, ब्लैक मैट, लक्ज़ ब्लैक, एलिगेंट आइनॉक्स और रिफाइंड आइनॉक्स में मौजूद है, जिसमें आप अपने पसंदीदा रेफ्रिजरेटर का चुनाव कर सकते हैं। सैमसंग की नई बीस्पोक आई डबल डोर रेफ्रिजरेटर सीरीज तीन साइज- 396 लीटर, 419 लीटर और 465 लीटर में उपलब्ध होगी। 64990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध रेफ्रिजरेटर में उपभोक्ताओं को बड़ी स्टोरेज क्षमता, सुविधा और लचीलापन मिलेगा।
सैमसंग इंडिया में डिजिटल अप्लायंसेज बिजनेस के सीनियर डायरेक्टर श्री सौरभ बैशाखिया ने कहा, “रेफ्रिजरेटर श्रेणी में लीडर होने के नाते, हमारा ध्यान कूलिंग के अलावा कई दूसरी चीजों पर है। उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए हमारे अप्लायंसेज यूजर्स की पहुंच और बजट में है। यह उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुकूल बनाए गए है और इनकी काफी शानदार डिजाइनिंग की गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
