दुमका: लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सह दुमका जिला प्रभारी अनिल टुडू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) झारखंड के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
विशिष्ट अतिथि प्रधान महासचिव मो. अजहर आलम ने कहा कि जीत दर्ज करने के लिए कुछ विशेष सीटों को चिन्हित किया जा रहा है.
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल टुडू ने कहा कि निःशुल्क शिक्षा और चिकित्सा के साथ हमारी पार्टी वोटर पेंशन भी लाना चाहती है. पार्टी में शामिल होने के बाद रोनाल्ड मुर्मू ने कहा कि दुमका विधानसभा क्षेत्र की आम जनता को झामुमो और भाजपा दोनों ठगती आ रही है. अब समय आ गया है जनता-जनार्दन दोनों को सबक सिखायेगी.
बैठक में सुनील मुर्मू , सामुएल मुर्मू , अमन दुबे, निलकमल दुबे, पाॅलुश सोरेन, राजु राय, रंजीत राय, मुकेश सोरेन, कमल टुडू, शांतिलता मुर्मू, मोनिका मराण्डी, रोजमेरी हेम्ब्रम, धानमुनी मराण्डी, मुंशी मराण्डी, जय प्रकाश मराण्डी, आकाश दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
