झारखंड में RJD करेगी दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

झारखंड में RJD करेगी दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

रांची: राजद के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि राजद की ओर से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 28 सितंबर को चतरा एवं 29 सितंबर को पलामू का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए स्वयं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव मॉनिटरिंग कर रहे हैं. यादव ने बताया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ गया है. संभवतः चुनाव आयोग द्वारा अगले महीने कुछ दिनों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया जाएगा.

10 सितंबर से ही राजद संवाद कार्यक्रम का कर रही आयोजन

ज्ञात हो कि पार्टी विगत दिनों 10 अगस्त से हीं सभी जिलों में संगठन नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है पूर्व निर्धारित घोषित कार्यक्रम के तहत आगामी 28 सितंबर को चतरा एवं 29 सितंबर को पलामू में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है. कार्यक्रम में राजद के कई बड़े राष्ट्रीय नेता मौजूद रहेंगे. जिसमें झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, विधान परिषद सह राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्र यादव, जहानाबाद के लोकसभा सांसद सुरेंद्र प्र यादव, औरंगाबाद से लोकसभा सांसद अवधेश कुमार कुशवाहा, श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्र यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित प्रदेश संगठन के अनेक नेता मौजूद रहेंगे.

यादव ने बताया कि पलामू गढ़वा लातेहार और चतरा जिला समाजवादी संस्कृति से जुड़ा हुआ है. अधिकांशतः सभी क्षेत्रों में लंबे समय से राजद का विचारधारा को मानने वाले लोग परंपरागत तरीके से प्रतिनिधित्व करते रहे है. कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सभी मुख्य नेताओं द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं बिहार सरकार में नेता विपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का महत्वपूर्ण संदेश को बताने का काम किया जाएगा और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी मुहिम में संकल्प के साथ जुटने का मार्गदर्शन के साथ निर्देश दिया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *