छह वर्षों में रिलायंस 10 लाख करोड़ से अधिक रकम जमा करा चुकी है
पिछले 10 वर्षों में शेयरधारकों का पैसा बढ़ा 5 गुना
रांची: देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कई तरह के टैक्स, लेवी स्पेक्ट्रम चार्ज और अन्य मदों के तहत सरकार के खजाने में 2,10,269 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। जो पिछले वित्त वर्ष के 1,86,440 करोड़ रुपये से 12.8% अधिक है। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय खजाने में रिलायंस का योगदान 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2025 तक यानी पिछले छह वर्षों में रिलायंस 10 लाख करोड़ से अधिक रकम जमा करा चुकी है। बताते चलें कि रिलायंस देश के खजाने में सबसे अधिक योगदान देने वाली कंपनी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने पिछले 10 वर्षों का लेखा जोखा भी दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने पिछले 10 वर्षों में अपने शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया है। बाजार पूंजीकरण पिछले 10 वर्षों में 5 गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 17,25,378 करोड़ रुपये हो गया है, जो पहले 338,703 करोड़ रुपये था। कंपनी के समेकित राजस्व में भी 3.65 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। वार्षिक शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2015-16 के 29,861 करोड़ रुपये से 2.72 गुना बढ़कर 81,309 करोड़ रुपये हो गया है।
#रिलायंस #reliance #RelianceIndustries #mukeshambani
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
