एयरटेल और वोडा आइडिया को भी बढ़त, बीएसएनएल को लगा झटका
5G FWA सेगमेंट में रिलायंस जियो की 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी
Ranchi: टेलीकॉम विनियामक ट्राई ने जून 2025 का कंज्यूमर मार्केट शेयर का आंकड़ा जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार टॉप पर बना हुआ है। भारती एयरटेल समेत वोडा आइडिया को भी नए ग्राहक जोड़ने के मामले में बढ़त मिली है जबकि
पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को एकबार फिर मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है।
जून 2025 में बिहार टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 02.48 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है। मई 2025 में जियो के पास 04 करोड़ 24 लाख 34 हजार 492 ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 04 करोड़ 26 लाख 82 हजार 509 हो गया है। यह बढ़त जून महीने में इंडस्ट्री की कुल बढ़त से भी ज्यादा है।
ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते जून महीने में एयरटेल को भी 02 हकर 756 नए ग्राहक मिले हैं। मई 2025 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 09 लाख 88 हजार 647 ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 04 करोड़ 09 लाख 91 हजार 403 हो गया है।
ट्राई रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेलीकॉम सर्किल में वोडा-आइडिया को भी बीते जून महीने में 27 हजार 493 नए ग्राहकों की बढ़त मिली है। मई 2025 में वोडा-आइडिया के पास 78 लाख 30 हजार 567 ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 78 लाख 58 हजार 060 हो गए हैं।
जून 2025 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को एकबार फिर झटका लगा है। बीएसएनएल ने बिहार सर्किल में 38 हजार 907 मौजूदा ग्राहकों को खोया है। मई 2025 में बीएसएनएल के पास 57 लाख 24 हजार 768 ग्राहक थे जो जून में घटकर 56 लाख 85 हजार 861 रह गए हैं।
जून की CMS रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में 02 लाख 39 हजार 359 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इस सकल बढ़त के साथ ही बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.72 फीसदी पर पहुंची है जो देशभर में सबसे कम है।
TRAI रिपोर्ट में जारी 5G FWA के आंकड़े बताते हैं कि इस सेगमेंट में रिलायंस जियो का 90 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर है। जाहिर है मोबाइल टेली डेंसिटी में पिछड़ने के बावजूद बिहार झारखंड 5G फिक्स वायरलेश एक्सेस सेगमेंट में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुजरात, पंजाब, हरियाणा राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक समेत कई दूसरे टेलीकॉम सर्किल से आगे है।
#jio #Airtel #Vodafone #voda #BSNL #BSNLOffer #telecom #telecommunications
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
