
द जन सभा
राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री हरि मंदिर में बीती चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मंदिर के लोहे का मुख्य गेट और खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें जमा भारी मात्रा में नकदी लेकर फरार हो गए। मंदिर के संचालक चंदन घोष ने इस मामले में डोरंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इस दान पेटी को पिछले लगभग पांच वर्षों से नहीं खोला गया था, जिसके चलते उसमें काफी बड़ी रकम होने का अनुमान है।
इस घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंदिर समिति का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की चोरी की वारदात पहले भी हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की पुरजोर मांग की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
