Ranchi News: नशा, साइबर ठगी और ट्रैफिक रूल्स… राँची पुलिस ने गुरु गोविंद विद्यालय के बच्चों को सिखाया ‘सुरक्षा का ककहरा’ !

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

राँची जिला के रातू थाना क्षेत्र में स्थित गुरु गोबिंद विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए एक खास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी, यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 अजय आर्यन मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो और पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को आज के समय की बड़ी चुनौतियों, जैसे नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा, यातायात नियम और साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। अधिकारियों ने बच्चों से सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने की अपील की और कहा कि वे नशे से दूर रहें, हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी को लेकर सतर्क रहें। बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस अधिकारियों से अपने मन के सवाल पूछकर अपनी शंकाओं को दूर किया। अधिकारियों ने बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में जागरूकता फैलाने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *